*गरियाबंद पुलिस की पहल टूरिस्ट सैलानियों की सुरक्षा एवं जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस का किया जाएगा शुभारंभ* ।

💥 *पुलिस कर्मियों का अलग-अलग टीम जिले के पर्यटन स्थलों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस जवान तैनात किया जायेगा* ।

💥 *टूरिस्ट पुलिस का विशेष पहचान पीले रंग की टी शर्ट में टूरिस्ट पुलिस लिखा रहेगा* 

💥 *टूरिस्ट पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टिकोंण से प्राथमिक चिकित्सा कीट उपलब्ध रहेगा।* 

💥 *सुरक्षा एवं बचाव के लिए सेल्फी जोन को बैरिकेट किया जायेगा।* 
💥 *राजीव लोचन, जतमई, घटारानी, चिंगरापगार में तैनात होगी टूरिस्ट पुलिस* ।

💥 *दिनांक 31.07.2021 को जतमई से किया जाएगा शुभारंभ* ।

गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर की नई पहल टूरिस्ट पुलिस का किया जाएगा शुभारंभ। गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते है। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव हेतु टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ किया जाएगा। टूरिस्ट पुलिस का अलग-अलग टीम बनाकर जिले के पर्यटन स्थलांे जैसे- जतमई मंदिर, घटारानी मंदिर, राजीव लोचन मंदिर, चिंगरापगार अन्य पर्यटन स्थलों में ड्यूटी लगायी जायेगी। टूरिस्ट पुलिस की अलग पहचान हेतु पीले रंग की टी शर्ट में टूरिस्ट पुलिस लिखा हुआ रहेगा। जिसके पास सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से चिकित्सा कीट, रस्सी, टार्च, छाता एवं अन्य सुरक्षा का समान उपलब्ध रहेगा। जिससे जनसमान्य को तत्काल मद्द मिल सके। लोगों की सुरक्षा की दृष्टी से पर्यटन स्थलों के सेल्फी जोन को बैरिकेट किया जायेगा। जिससे आमजन का सुरक्षा हो सके।

जिले के पर्यटन स्थलों में टूरिस्ट सहायता केन्द्र खोला जायेगा। जहां संबंधित थानों से टूरिस्ट पुलिस तैयान किया जायेगा। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सहायता किया जायेगा। अप्रिय घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारियों को दिया जायेगा। जहां थाना प्रभारी स्वयं पहुच कर समस्या का समाधान करेंगे।
‘‘ आपकी मुस्कान, गरियाबंद पुलिस की शान ’’

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर