थाना राजिम की बड़ी कार्यवाही  6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री ( अभनपुर) से गिरफ्तार


  थाना राजिम की बड़ी कार्यवाही

6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री ( अभनपुर) से गिरफ्तार

             श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार लंबित स्थाई वारंटो के निकाल के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियो के विरूद्ध गिरुफ्तारी कार्यवाही अभियान के तहत स्थायी वारंटी माननीय अतिरिक्त् सत्र न्यायाधीश गरियाबंद के  प्रकरण क्र 11/14 अपराध क्र 237/2013 धारा 384,506,323,342,376,420,344 भादवि के अभियुक्त अप्पु राम गोंड पिता काजु राम गोंड उम्र 50 साल साकिन केन्द्री थाना अभनपुर, जिला रायपुर लगातार अपने  सकुनत से विगत 6 वर्ष से फरार था जिसे आज दिनांक 30-07-2021 को मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल के निर्देश्न में  थाना के स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया है 
स्थायी वारंटी के गिरफतारी में निरीक्षक विकास बघेल  थाना प्रभारी राजिम, सहयोगी आर0 455 तुलसी निषाद, आर0 146 टेमन दुबे ,आर0 639 नकुल ढीढी ,आर0 745 कुलेश्वर धीवर, सैनिक 97 विक्की सोनी, का विशेष योगदान रहा ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर