नाबालिक के साथ घर के अंदर छेडछाड रिपोर्ट के 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही
नाबालिक के साथ घर के अंदर छेडछाड
रिपोर्ट के 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार
राजिम विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध में कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में दिनांक 28-08-2021 को प्रार्थिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी घर के अंदर बरामदा में मोबाईल में गेम खेल रही थी तभी गांव के पडोसी रूपेश व गिरधर शराब के नशे में आकर उसे बुरी नियत से घुर रहे थे तब नाबालिक/पीडिता डर कर अपने बोर बाडी के पास चली गई और आरोपी रूपेश यादव उसके पीछे पीछे जाकर उसका हाथ पकडकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बार बार बोल रहा था आरोपी गिरधर दरवाजा के पास खडा था नाबालिक/पीडिता जोर लगाकर अपने आप को बचाते हाथ छुडाकर पडोसी की बाडी में भाग गई तब दोनो आरोपी भाडी कुदकर वहां से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी 01- रूपेश ऊर्फ भक्का यादव पिता दयाराम उम्र 18 साल 05 माह , 02- गिरधर यदु पिता दुर्योधन यदु उम्र 38 साल साकिन ग्राम पितईबंद थाना राजिम जिला गरियाबंद को आज दिनांक 29-08-2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष भूआर्य थाना प्रभारी राजिम, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल , आरक्षक राजेश धुव, विमल लकडा, रेखराम नेताम, गिरधारी धुव महिला आरक्ष्क सलिका खूंटे का विशेष योगदान रहा
