गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करते 17 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार


 गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करते 17 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार 
   राजिम     विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में अवैध शराब कोचियो के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27-08-2021 को मुखबिर की सूचना पर कौदकेरा तरीघाट मार्ग् रोड किनारे शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी गांधी साहू पिता सुकालुराम उम्र 43 साल साकिन ग्राम टेका थाना राजिम जिला गरियाबंद के द्वारा थैला में 17 पौवा देशी मदिरा रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना राजिम में अपराध क्रमांक 203/2021 धारा 34 (1)क आबकारी एक्ट के तहत  गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष भूआर्य थाना प्रभारी राजिम, सउनि जी आर साहू , आरक्षक टेमन दुबे,  तुलसी निषाद, सैनिक वीरेन्द्र वर्मा का विशेष योगदान रहा ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर