गरियाबंद में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह



गरियाबंद में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

 
गरियाबंद 15 अगस्त 2021/ जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री यादव ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा।
समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 17, पुलिस विभाग के 20, नगर पालिका गरियाबंद के 4 सफाईकर्मी, जिला, राजस्व एवं जनपद के 10 कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपरछेड़ी डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत अंतर्गत उच्च प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री गफ्फार मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, एसडीएम श्री विश्वदीप, श्री भावसिंह साहू, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा गरियाबंद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मनाया गया।

कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा


गरियाबंद, 15 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज सवेरे 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री क्षीरसागर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के दौरान पढ़ई तुहंर दुआर के माध्यम से आनलाईन क्लास, मोहल्ला क्लास, बुल्टू के बोल, लाउड स्पीकर गुरूजी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान कलेक्टर द्वारा किया गया।
इनमें शिक्षक एल.बी. श्री विल्सन पी थॉमस, व्याख्याता श्रीमती सीमा सिंह एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्री भागचंद चतुर्वेदी, श्री गिरीश शर्मा, श्रीमती इंदरप्रीत कुकरेजा, श्री व्यंकटेश साहू एवं श्री शिवकुमार साहू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के 30 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, एसडीएम श्री विश्वदीप, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर, डीएमसी श्री श्याम चन्द्राकर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 







शहीद के परिजनों से कलेक्टर एवं एस.पी. ने की आत्मीय बातचीत

जिला प्रशासन को अपना ही परिवार समझे-कलेक्टर

गरियाबंद 15 अगस्त 2021/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज गरियाबंद जिले के शहीद  परिवारों से जिला प्रशासन ने आत्मीयता से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से  सुना और समाधान भी किया । स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने जिले के शहीद परिवारों से बातचीत की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि शहीद परिवार अपने आप को अलग ना समझें बल्कि अपने परिवार की तरह ही जिला प्रशासन को भी अपना समझें। कलेक्टर  ने कहा कि हम आपके दुख दर्द में बराबर के सहभागी हैं, कोई भी समस्या होने पर बेझिझक बात कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान  ततपरता से कार्य करेगी । पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने कहा कि  देश और समाज के लिए कुर्बान हुए शहीदों के परिवारों के साथ  पुलिस प्रशासन  हर कदम पर उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या होने पर हमसे तत्काल संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी समस्याओं को प्रथमिकता से हल करने संकल्पित है।शहीद के परिजनों से बातचीत करते हुए अधिकारियों  बैठक में मौजूद परिवारों ने अपनी जरूरतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा  आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया एवं सम्बंधित अधिकारियों को  निर्देश दिए। ज्ञात है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के 11 शहीदों के परिवार को आज साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ,  वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ  श्री संदीप अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया , श्री विश्वदीप, एडिशनल एसपी श्री महतो एवं  सुखनंदन राठौर तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर