ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी का किया पुतला दहन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी का किया पुतला दहन।
कहा महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे।
फिंगेश्वर
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आवाहन पर पूरे प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया उक्त अवसर पर प्रथम पंचायत मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल के उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया,
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा कांग्रेस पार्टी के महिला सांसद छाया वर्मा, फूलों देवी नेताम के साथ-साथ अन्य महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जो सांसद की गरिमा को तार-तार करता है । श्री शुक्ला ने आगे कहा हम किसी भी हालत में महिलाओं का अपमान होते हुए नहीं देख सकते कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रही है एवं महिला सशक्तिकरण की ओर हमेशा हम लोगों का प्रयत्न रहता है , परंतु भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेताओं द्वारा जिस तरह से महिलाओं का अपमान किया जा रहा है वह घोर निंदनीय है जिनकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
उक्त अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ल एवं ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ-साथ पूर्व जिला अध्यक्ष बैसाखु राम साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आनंदराम मतवाले, जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, विधायक प्रतिनिधि करिम खान, एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर , सेवादल अध्यक्ष तेजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी राम गुलाल साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा प्रसाद सिन्हा, मीडिया प्रभारी भागीरथ सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस युवराज बंटी सिन्हा, संयुक्त महामंत्री टिकम ताराक ,युवा नेता टिकेश साहू, युवा नेता लिलाराम सिन्हा, युवा नेता अलंकार गोल्डी सिन्हा, युवा नेता टिकम सिन्हा, लोकनाथ यादव, लोकेश मानिकपुरी, युवा नेता दुष्यंत साहू, युवा नेता वासुदेव साहू देवेंद्र साहू।
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
