सुखा नदी के समीप नदी मोड़ चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है,


फिंगेश्वर सुखा नदी के समीप नदी मोड़ चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मछली व्यापारी के दुकान के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व फिंगेश्वर हॉस्पिटल पहुँचने तक उसकी मौत हो गई, युवक ग्राम सोरिद का है, जो वर्तमान में महासमुंद में रह रहा था
महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर  के रूप में मृतक की पुष्टि की गई है,
 सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 
विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस तफसीस में जुटी
 

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर