राजिम रोड स्थित चैतरा मोड़ में पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालक दास जी की जयंती


फिंगेश्वर
राजिम रोड स्थित चैतरा मोड़ में पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालक दास जी की जयंती संत बाबा खूब लाल टंडन संरक्षक एवं संचालक 'सिलियारी बहारा संतोष पुरी धाम' के सानिध्य से  संपन्न हई।  
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमितेश शुक्ल जी प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजिम अध्यक्षता चतुर मंडल अध्यक्ष तहसील क्षेत्र सतनामी समाज राजिम ने की विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद मतावले, मधुबाला रात्रे सभापति महिला बाल विकास जिला पंचायत
गरियाबंद,रुखमणी मांडले उपाध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, देमीन पीला चंद मांडले सरपंच ग्राम पंचायत बिजली रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैशाखू राम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,राकेश तिवारी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद,एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर,विधायक प्रतिनिधि करीम खान,पार्षद कमल यदु,आशाराम साहू जनपद सदस्य,सहदेव बंजारे विष्णु जांगड़े,कमलेश बघेल नेतराम डेहरिया,नंद कुमार बघेल गोपाल कुर्रे,अनिल चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।
माननीय अमितेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि  बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने संदेश में कहा है कि मानव मानव एक बरोबर की संज्ञा दी है जिससे हम सब मानव समाज भाईचारा प्रेम विश्वास के साथ आपस में रह सके।
उपस्थित समाज़ प्रमुखों की मंशा के अनुरूप श्री शुक्ल ने सामाजिक उत्थान व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए गुरुद्वारा गुरु बालक दास स्थान चैतरा मोड़ पर सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए दस लाख रुपयों देने की घोषणा की।
संत बाबा खूब लाल टंडन जी  ने अपने उदबोधन में संत समाज को बाबा जी के उपदेश को मानव जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
मधुबाला रात्रे ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में बंशीघृतलहरे,लक्ष्मण मांडले,राजऋषि टंडन,तेजा माडंले,तुलेश्वर घृतलहरे,मिलाप बंजारे विक्रम खुटे,कुमारसाव भारती,रोहित भारती,दिलीप भारती,रेवाओगरे,मुकेशभारती, भीखम साहू,संजय कडंरा,मुकेश मंडले,सुरेश खुटे,बसावन जांगडे, घासीराम सोनवानी,टेटकू राम, घुरव राम,मनहरन रात्रे,ईश्वर रात्रे,तुलसीराम खुटे,जाकिर खान,गैदलाल यादव,टीकम सिन्ह,तेजराम खुटे,टीकम तारक,कुंज बिहारी,जीवन कोसले,प्रकाश खुटे,हरी खुटे, विश्वनाथपटेल,सत्यनारायण, खेलन घृतलहरे,मिथलेश्वरी ध्रुव, नाथू राम,गौतरिहा चेलक,नीन्ही खुटे,सागर वासुदेव,शेषनारायण मुकेश,जिला मीडिया प्रभारी राम गुलाल साहू आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुघरमल आड़े एवं आभार प्रदर्शन पीला चंद मांडले ने किया।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर