किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के लिए भूपेश सरकार का आभार-राकेश तिवारी

किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के लिए भूपेश सरकार का आभार-राकेश तिवारी

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को  किसानों के खातों में मोदी सरकार की तमाम अड़चनों के बावजूद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में 52 करोड़ 70 लाख अंतरित किए जाने का आभार मानते हुए कहा कि ऐसा कर के प्रदेश की संवेदनशील और दूरदर्शी भूपेश सरकार ने किसानी काम काज व त्यौहारों के मौके पर आर्थिक राहत और  मदद की है।
श्री तिवारी ने कहा किसान अन्नदाताओं को राजीवगांधी किसान न्याय योजना की दूसरी क़िस्त सीधे उनके खातों में डाल कर प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा करने की ओर एक और कदम बढाया है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर