ग्राम बरभाँठा में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
ग्राम बरभाँठा में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
फिंगेश्वर -समस्त यादव बंधुओं एवं एक नई पहल संगठन के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ग्राम बरभाँठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ,अध्यक्षता श्री ईश्वरी साहू ,विशेष अतिथि तामेश्वरी मनोज यदु ,श्री जगन्नाथ साहू ,श्रीमती कस्तूरी साहू ,श्रीमती कमलेश साहू रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं सहाड़ा देव व कृष्ण भगवान की पूजन अर्चना के साथ किया गया ।श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने समस्त ग्राम वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए भगवान श्री कृष्ण के अवतार लेने का उद्देश्य, कंस के अत्याचार व मरण के साथ-साथ युवाओं का देश के प्रति कर्तव्य ,वृक्षारोपण, संस्कार, स्वच्छता आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए यादव बंधुओं एवं युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । युवाओं के मांग को पूरा करते हुए उन्होंने जिम सामग्री एवं ढोलक वाद्य यंत्र देने के साथ-साथ भविष्य में हमेशा सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया गया।यादव बंधुओं के द्वारा नाच गान करते हुए ग्राम के समस्त देवी देवताओं में पूजन अर्चना किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण कर किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एक नई पहल संगठन के सूत्रधार पूरन लाल साहू अध्यक्ष लिखन यदु,उपाध्यक्ष सौरभ कुंजाम, कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, शिक्षक सुरेश कुंजाम,बरातू साहू बिसहत साहू ,प्रवीण यदु, सचिव चेमन साहू ,भीखम ध्रुव,ग्यानसिंह रावत, राहुल यादव ,नीरज कुंजाम, अजय साहू,त्रिलोक साहू, गंगा राम साहू लिखित साहू थानु राम साहू नोखे लाल साहू नीलकंठ यदु,कुलेश्वर साहू योगेश साहू् गणेन्द्र साहू ,दिलीप यदु,भारत यदु,गंगाराम रावत प्रहलाद रावत बाबू लाल यदु, नरेश यादव गैंदलाल रावत,तुलस यादव, खेमन यदु, इतवारी राम, सेखु यादव सहित समस्त युवा बंधु महिला समूह बच्चे एवं अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन लिखन यदु ने किया।
