मुख्य अतिथि श्री अमितेश शुक्ल ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ* *शासन की जनहित योजनाओं के कारण आम लोगों में उत्साह - श्री शुक्ल*



 *जिले में राज्योत्सव का हुआ गरिमामय आयोजन* 

 *मुख्य अतिथि श्री अमितेश शुक्ल ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ* 

 *शासन की जनहित योजनाओं के कारण आम लोगों में उत्साह - श्री शुक्ल* 

 *विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन* 


गरियाबंद 1 नवम्बर 2021-  छत्तीसगढ़ राज्य के 21वे स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं  स्थानीय विधायक  श्री अमितेश शुक्ल के कर कमलो से हुआ ।
अतिथियों द्वारा  माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है ।कार्यक्रम के शुभारंभ में राज्यगीत का गायन कर विधिवत शुभारंभ हुआ।  

इसके पूर्व राज्योत्सव के अवसर में आयोजित शासन की विभिन्न योजनाओं के विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन  करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शुक्ल द्वारा  स्टाल में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सामग्री  वितरण किया गया । उन्होंने विभागीय स्टॉल के अवलोकन के दौरान सराहना की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने  का कार्य किया जा रहा है।  जनहित योजनाओं के कारण सभी वर्गों में उत्साह  दिखाई दे रहा है।शासन प्रशासन  विपरीत परिस्थितियों में भी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर रही है। विगत ढाई वर्षो में सभी क्षेत्रों में और वर्गों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में सफल हुए है और आगे भी सफल होंगे।  उन्होंने जिले वासियों को दीपावली की बधाई भी दी।।

कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि जिले में 4 लाख 5 हजार लोगों को अर्थात पात्र 61 प्रतिशत जनसंख्या को प्रथम डोज़ का टीकाकरण किया गया है।  कोविड से हुई मौतों में 78 प्रकरण का समाधान कर उनके खाते में 50 हजार  रुपए की राशि  हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि  गोधन न्याय योजना के तहत 1 लाख 32 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गरियाबंद नगर के दोनों ओर सुगम यातायात के लिए बाय पास रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित किया गया है ।


  जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में जिलेवासियों को  राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी और राज्य में चहुमुंखी  विकास को रेखांकित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर,  उपाध्यक्ष श्री  संजय नेताम, श्री भावसिंग साहू,  सुग्घर मल आड़े ने भी सम्बोधित किया ।  कार्यक्रम में श्री जनक ध्रुव ,श्रीमती पदमा दुबे,आनंद मतवाले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया, एसडीएम विश्वदीप सहित  जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी  संख्या में  उपस्थित थे।

 आयोजन स्थल में मुख्य मंच एवं विभागीय प्रदर्शनी हेतु 21 स्टाल लगाए गए हैं ।राज्योत्सव में पुलिस , स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग , आदिवासी विकास, खाद्य, वन , हस्तशिल्प, पी.एच.ई और रेशम विभाग द्वारा विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी तथा जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर