तीर कमान से बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, आख़िर क्या थी वजह पढ़िए पूरी खबर

गरियाबंद : तीर कमान से बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, आख़िर क्या थी वजह पढ़िए पूरी खबर



गरियाबंद। बड़े भाई ने छोटे भाई की तीर कमान से हत्या कर दी। घटना जुगाड़ थाना के कोदोमाली गांव की है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया वही जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर दिया।

अधिक जानकारी देते हुए एसआई चंदन सिंह मरकाम ने बताया कि घटना बीती रात की है। रात तकरीबन 8 बजे सगे भाई जंगल नेताम और फूलचंद के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फूलचंद पर तीर कमान से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एसआई मरकाम ने बताया कि जंगल नेताम ने फूलचंद पर दो तीर चलाये। एक तीर उसके सीने में लगा और दूसरा उसकी पीठ में। तीर लगते ही फूलचंद की मौत हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसआई मरकाम ने बताया कि शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्डम के लिए मैनपुर रवाना कर दिया है। वही प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। वरदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर