ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पद यात्रा को मिला जन समर्थन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पद यात्रा को मिला जन समर्थन
फिंगेश्वर
सात दिवसीय जन जागरण पदयात्रा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ ग्राम पंचायत जे़ंजरा में गांधी चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ प्रारंभ हुआ जो ग्राम पंचायत देवरी के गली मोहल्ले चौक चौराहों से होते हुए कौंदकेरा के बाजार चौक पर समापन हुआ
इस बीच में जगह जगह पद यात्रियों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया एवं आम जनता इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विदित हो कि जन जागरण पदयात्रा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें फिंगेश्वर ब्लॉक प्रभारी युगल पाण्डेय एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू निरंतर जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से केंद्र के मोदी सरकार के विरुद्ध बिगुल फुकने का कार्य कर रहे हैं।
आज के पदयात्रा के प्रभारी जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू संयुक्त महामंत्री टिकम तारक एवं ग्राम पंचायत देवरी के भागवत साहू विशेष रुप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया
उक्त अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप सरकार जिला महामंत्री ओमकार ठाकुर, मोतीलाल साहू, गेंदलाल यादव,कमल भर्ती,सेवादल जिला महासचिव,होरीलाल साहू,सेक्टर अध्यक्ष तेजराम साहू,टीकम तारक, भूपेश मण्डल,विस्नु टण्डन,दुकलु साहू,रामराज निषाद,खेमू साहू , वासु साहू, प्रीतम गितलहरे
, जग्गू राजा ,भागवत साहू सरपंच देवरी, उपसरपंच डिगेश साहू,भीखम तर्क एंव पंच गण, सेक्टर अध्यक्ष तेजकुमार साहु, रामलाल तारक,भिसमा तारक सरवन साहू, होमेस्वर यादव,रुपेश साहू , लीलेश साहू,ददू ठाकुर,गुलसन तारक, वेदप्रकाश साहू,खुमेस निषाद, रिखी निषाद जनपद सदस्य नरेन्द्र चेलक सरपंच गणेश डहरिया उपसरपंच सन्तोष साहू एंव पंच गन माखन तारक जेन्जरा डेकेस्वर टण्डन प्रज्ञा महिला समूह प्रभा साहू, हेम विश्वकर्मा, लश्मी साहु,सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


