विधायक अमितेश शुक्ल ने तुरंत निर्देशित किया उच्च शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को

■ संचालनालय ने कहा- जांच में शिकायतें प्रमाणित
विधायक अमितेश शुक्ल ने तुरंत निर्देशित किया उच्च शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को
गरियाबंद/फिंगेश्वर-- विदित हो की फिंगेश्वर फणिकेश्वर  महाविद्यालय  के  शिक्षक संजय यादव के खिलाफ छात्र छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसमें से गलत तरीके से छूने और स्कूल में रिश्वत लेने का इल्जाम भी उनके ऊपर लगा था इसी मामले को लेकर छात्र छात्राओं ने कॉलेज में तालाबंदी की थी और एकदिवसीय हड़ताल की थी इसकी जानकारी अमितेश शुक्ल को दी गई विधायक ने तत्काल कलेक्टर से बात की तत्काल विधायक के कहने से कार्यवाही हुई संजय यादव आरोपी शिक्षक को मैनपुर भेज दिया गया है आगे भी  उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की बात की गई है  वही जनभागीदारी समिति द्वारा कालेज के  प्रिंसीपल के ऊपर अनिमितिताएं के भी आरोप लगाया गया था जिसमें  दोनों मामलों में आज छात्र छात्राओं की मेहनत रंग लाई ।
दिनांक 16/11/2021को छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।  और इसकी शिकायत राजिम विधायक अमितेश शुक्ल से की थी  जिसके परिणामस्वरूप 
फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के प्रभारी प्राचार्य के. के. पटेल को बुधवार को उच्च शिक्षा संचालनालय ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई शिकायतों की जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है. कॉलेज के विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप भी लगाया था  इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गरियाबंद के फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के प्रभारी प्राचार्य के. के. पटेल के खिलाफ शिकायतें आयी थी. इसके लिए जांच अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है. जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित निष्कर्ष एवं अभिमत के परीक्षण में महाविद्यालय में अनियमितता, शासन के निर्देशों का पालन न करने, जनप्रतिनिधियों से उचित व्यवहार न करने, महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति के लेखाओं की जानकारी जनभागीदारी सदस्यों को प्रस्तुत न करने की शिकायतें प्रमाणित पाई गई. उच्च शिक्षा संचालनालय ने कहा है कि श्री पटेल का उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है.

राजीव लोचन कॉलेज के प्राचार्य को प्रभार*

प्रभारी प्राचार्य श्री पटेल के निलंबन के उपरांत फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर का प्रभार तात्कालिक आधार पर शासकीय राजीव लोचन कॉलेज राजिम के प्राचार्य को सौंपा गया है. उधर, निलंबनकाल में सहायक प्राध्यापक श्री पटेल का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय उच्च शिक्षा दुर्ग निर्धारित किया गया है.

आभार व्यक्त किया

विधायक द्वारा  संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही पर उसमें आभार व्यक्त किया है  कालेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण  तिवारी और जनपद विधायक प्रतिनिधि करीम खान  ने की  है वही  टीचर संजय  यादव पर कार्यवाही पर छात्र नागेंद्र साहू मयंक सोनी और अनेक छात्र छात्राओं ने माननीय विधायक का आभार व्यक्त किया है

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर