जुआरियो के खिलाफ फिंगेश्वर पुलिस की लगातार व बड़ी कार्यवाही"*
*" जुआरियो के खिलाफ फिंगेश्वर पुलिस की लगातार व बड़ी कार्यवाही"*
*फीर अलग अलग 02 प्रकरणों में पकड़ाए 11 आरोपी,*
*आरोपियों से 01 स्कूटी व नगदी रकम 4080₹ को पुलिस ने किया मौके से जप्त,*
*अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ फिंगेश्वर पुलिस की कड़ी कार्यवाही,"*
विवरण:-
जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर द्वारा अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने फिंगेश्वर थाने के नवपदस्थ दरोगा द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही। इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही कर ग्राम जामगांव के सतनामी पारा चौक के पास 05 लोगों को 52 पट्टी ताश से कार्ड पत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 52 पत्ति ताश, 01 नग स्कूटी, नगदी रकम 1830₹ को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी तरह ग्राम जोगिडिपा के मौली पारा के पास 06 लोगों को 52 पट्टी ताश से कार्ड पत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 52 पत्ति ताश, नगदी रकम 2250₹ को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के पुलिस कप्तान से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा, किसी भी प्रकार के असामाजिक व आपराधिक कृत्यों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, प्र.आर. रंजीत साहू, रब्बान खान, नेमीचंद पटेल, आर. कृतेश प्रजापति, करम जांगड़े, लक्ष्मीकांत साहू, यादराम पटेल, मनोज निषाद, रवि सोनवानी, यशवंत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी :-*
*1. तिलक सिन्हा पिता मन्नू लाल उम्र 28 साल ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुंद*
*2. टुकेश्वर साहू पिता बिसम्बर उम्र 32 साल,*
*3.बिसम्बर दीवान पिता नारायण उम्र 35 साल,*
*4. लीलाराम पटेल पिता मुरारी उम्र 28 साल,*
*5. कोमल साहू पिता डेरहा साहू उम्र 34 साल सभी निवासी ग्राम जामगांव थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।*
*6. योगेंद्र साहू पिता धरम उम्र 28 साल,*
*7. भुनेश्वर विश्वकर्मा पिता उम्र 25 साल दोनो निवासी ग्राम चरौदा थाना फिंगेश्वर।*
*8. महेंद्र ध्रुव पिता संतराम उम्र 30 साल,*
*9. धर्मेंद्र नगारची पिता श्यामलाल उम्र 30 साल दोनो निवासी ग्राम देवगांव थाना फिंगेश्वर,*
*10. भोजराम ध्रुव पिता मिलेउ राम उम्र 20 साल,*
*11.गुलशन साहू पिता कुमार साहू उम्र 22 साल चारो निवासी ग्राम जोगिडिपा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।*

