ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को ग्राम कुण्डेल में*

*ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को ग्राम कुण्डेल में*


 *गरियाबंद/फिगेश्वर*:- रायपुर सम्भाग मिडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज देव प्रसाद बघेल और  फिंगेश्वर  सतनामी समाज अध्यक्ष राज ऋषि टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर दिन मंगलवार को ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत कुण्डेल में रखा गया है। 
देव प्रसाद बघेल ने आगे बताया कि 28 दिसंबर को ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षा, सांस्कृतिक, पत्रकारिता, समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले युवाओं का सम्मान अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि होंगे विधायक अमितेश शुक्ल इस कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिगेश्वर के पदाधिकारियों को नियुक्ती पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। जिसमें ब्लाक के सभी युवा  एवं समाज के वरिष्ठ लोग काफी संख्या में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में पंथी नृत्य संत के ज्योति बरे चारों कोती पंथी पार्टी कौन्दकेरा व जय सतनाम पंथी पार्टी लोहसी का पंथी नृत्य व विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर