36,गढ़ के 36, महीना पूर्ण होने पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया किसानों का सम्मान।

36,गढ़ के 36, महीना पूर्ण होने पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया किसानों का सम्मान।

फिंगेश्वर
  छत्तीसगढ़ सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में धान उपार्जन केंद्र रोहिणा में कांग्रेसियों ने किसानों का साल श्रीफल एवं मुंह मीठा करा कर सम्मान किया एवं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार के  जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को बताने का प्रयास किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास एवं उत्थान के साथ-साथ धर्म संस्कृति एवं हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है
जिसके वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में सर्व प्रथम स्थान अर्जित किया है इसी वजह से छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रथम लोकप्रिय मुख्यमंत्री होने का दर्जा प्राप्त है साथ ही साथ क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल का भी तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को राजिम विधानसभा में मूर्त रूप प्रदान करने का कार्य विधायक अमितेश शुक्ल निरंतर कर रहे हैं जिस वजह से किसी प्रकार की क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ-साथ सरपंच संघ अध्यक्ष  होमन लाल साहू उपार्जन केंद्र निगरानी समिति अध्यक्ष संतु राम सोनवानी, संग्रहण केंद्र प्रभारी तोरण साहू, युवा कार्यकर्ता नरेश देवांगन ,सामाजिक कार्यकर्ता लालजी साहू, एवं किसान पुनारद साहू, सुखीत साहू, बिसौहा राम साहू, बाबूलाल मांडे, धनसिंह ध्रुव, देव आनंद साहू, विष्णु राम साहू, जगमोहन टोंडे, हीराधार सेन, पप्पू यादव, देवेन्द्र गोलु साहू, प्रीतम घृतलहरे आदि किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर