विधायक अमितेश के कार्यशैली से प्रभावित होकर मुन्ना ने थामा कांग्रेसका हाथ

विधायक अमितेश के कार्यशैली से प्रभावित होकर मुन्ना ने थामा कांग्रेसका हाथ


राजिम
      राजिम विधानसभा में जोगी कांग्रेसका रीड की हड्डी कहे जाने वाले मुन्ना कुर्रे ने अपने 700 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, ज्ञात हो कि मुन्ना कुर्रे पूर्व में तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला में संरक्षक के साथ-साथ अन्य बड़े पदों पर रह चुके हैं, इस बीच विधायक अमितेश शुक्ल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने सभी नवप्रवेसी कार्यकर्ताओं को गमछा एवं पुष्प माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी के औपचारिकता को पूर्ण किया।
हमारे संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुन्ना कुर्रे ने कहा विधायक अमितेश शुक्ल बहुत बड़े कद के नेताओं मैं से है निश्चित रूप से उनके कार्य करने की जो सैली है एक परिवार जैसे लगता है इसी वजह से उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं अपने स्वयं के 3 महीने के वेतन को कोरोना काल के समय चिकित्सालयों में दिया जिससे सिद्ध होता है कि विधायक क्षेत्र के प्रति पूर्णता समर्पित है और अपने परिवार जैसे समझते हैं एवं एक भावनात्मक व्यक्तित्व के धनी हैं, मैं विधायक अमितेश शुक्ल से पहले से प्रभावित था परंतु किन्ही कारणों से अलग हो गया था मगर फिर से मैं उनकी सब नीतियों के कारण आज फिर से उनसे जुड़ा हूं हमारे क्षेत्र में एक मंत्री से भी ज्यादा विधायक शुक्ल जी का सम्मान होता है। आगे कहा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।
उक्त अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा दुबे, रामकुमार गोस्वामी , योगेश साहू, सहदेव बंजारे के साथ-साथ सतनामी समाज के पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर