असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल अन्तर्गत जिले में 36 हजार 696 श्रमिकों का पंजीयन इस वर्ष में 177 असंगठित श्रमिकों को 73 लाख 68 हजार 750 रुपये का भुगतान

असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल अन्तर्गत जिले में 36 हजार 696 श्रमिकों का पंजीयन
इस वर्ष में 177 असंगठित श्रमिकों को 73 लाख 68 हजार 750 रुपये का भुगतान


गरियाबंद 17 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल अन्तर्गत गरियाबंद जिले में विभिन्न प्रवर्गों में कुल 36 हजार 696 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। श्रम पदाधिकारी देवेन्द्र नाथ पात्र ने बताया कि वर्ष 2021-22 में इस असंगठित श्रमिकों को विभिन्न योजनान्तर्गत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में राशि का अंतरण किया गया है। कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में इस वित्तीय वर्ष में भगिनी प्रसूति योजनान्तर्गत कुल 66 महिला श्रमिकों को लाभान्वित करते हुये 6 लाख 25 हजार रूपये का अंतरण तथा इसी प्रकार असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत कुल 67 श्रमिकों को लाभान्वित करते हुये 67 लाख रूपये एवं असंगठित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल 44 श्रमिकों के बच्चों को लाभान्वित करते हुये  43 हजार 750 रूपये का भुगतान उनके बैंक खाता में आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 177 असंगठित श्रमिकों को कुल 73 लाख 68 हजार 750 रूपये का भुगतान कर आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर