तीन अलग अलग मामलें में 63 पव्वा देशी प्लेन, 12 पव्वा मशाला मदिरा कुल 75 पव्वा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार’’*
*‘‘ तीन अलग अलग मामलें में 63 पव्वा देशी प्लेन, 12 पव्वा मशाला मदिरा कुल 75 पव्वा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार’’*
*💥 तीन अलग अलग स्थानों से नशे के अवैध कारोबारियों को घेराबंदी कर अवैध रूप से मदिरा रख परिवहन व बिक्री करते 01 महिला व 02 पुरुष आरोपी फिर चढ़े फिंगेश्वर पुलिस के हत्थे*
*💥"अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर की बड़ी कार्यवाही।"*
*💥"अवैध रूप से बिक्री कर खपाने के फिराक में कर रहे थे अवैध परिवहन व बिक्री।"*
*💥क्षेत्र मे फिंगेश्वर पुलिस की सक्रियता से लगातार अवैध क्रियाकलापों मे सलिप्त आरोपी आ रहे पुलिस के गिरफ्त में*
विवरण:-
जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन तथा संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में आज लगातार दूसरे दिन थाना फिंगेश्वर को बड़ी सफलता मिली हैं। जिसमें थाना प्रभारी राजेश जगत को मुखबीर से सूचना मिला की आज दिनाँक 29.03.2022 को 03 अलग अलग मामलों में 03 व्यक्ति अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर परिवहन व बिक्री कर रहा है कि उक्त सूचना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित कर थाना से अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर पहले प्रकरण मे आरोपी मोहन सतनामी पिता रामलाल सतनामी उम्र 30 वर्ष साकिन कोसंखुटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद (छ. ग.) के कब्जे से हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटर सायकल में छुपा कर रखे 25 पव्वा देशी प्लेन मदिरा, दूसरे प्रकरण मे आरोपी कीर्ति तारक पिता स्व डेरहा राम तारक साकिन किरवई थाना राजिम जिला गरियाबंद द्वारा ग्राम बोरसी के गोपाल धरवंशी के पत्थर फैक्ट्री के पास छुपा कर रखे 13 पव्वा देशी मदिरा व 12 पव्वा देशी मसाला मदिरा, व तीसरे मामलें में
आरोपिया रेखा साहनी पति महेश साहनी उम्र 34 वर्ष साकिन भेंडरी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद के द्वारा ग्राम सरगोण प्लांट के पास महुआ पेड़ के निचे रखे 25 पव्वा देशी मदिरा को गवाहों के समक्ष जप्त कर छ0ग0 आबकारी अधिनियम मे निहित् समस्त प्रावधानों का प्रयोग करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) व 34 (1) ब के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया।
जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, स.ऊ.नी. हिमांचल ध्रुव , प्रधान आर0 रब्बान खान, राजकुमार साहू, लक्ष्छेन्द्र् दिवान, आर0 कृतेश प्रजापति, नंद कुमार ध्रुवे, सैनिक मन्नू साहू, कुलेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
*मोहन सतनामी पिता रामलाल सतनामी उम्र 30 वर्ष साकिन कोसंखुटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद (छ. ग.)*
*कीर्ति तारक पिता स्व डेरहा राम तारक साकिन किरवई थाना राजिम जिला गरियाबंद*
*रेखा साहनी पति महेश साहनी उम्र 34 वर्ष साकिन भेंडरी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद*
