लचकेरा
शासकीय हाईस्कूल लचकेरा मे सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी एवं दसवीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सरपंच उदेराम निषाद रहे अध्यक्षता अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय हाईस्कूल कमल सिन्हा ने किया विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमति नागेश्वरी , उपसरपंच बलराम निषाद, विधायक प्रतिनिधि मुकेश साहू, सांसद प्रतिनिधि गुपेश साहू, रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया
समस्त सदस्यों का स्वागत अभिनंदन के पश्चात समिति के सभी सदस्यों द्वारा सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और अपने अपने उद्बोधन में इस योजना का लाभ बताया मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं शासन की मंशा को बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत साइकिल मिलने से गांव की गरीब की बालिकाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रही है स्कूल के प्राचार्य श्रीमती सिंधु साहू ने बताया वर्तमान सत्र में अध्ययनरत कक्षा नवमी एवं दसवीं की कुल 48 छात्राओं को 2020-21 महत्वकांक्षी योजना के तहत साईकिल वितरण किया गया प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
