क्षेत्र में होली पर्व और सबे बारात शांतिपूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक आज थाना परिसर फिंगेश्वर में आयोजित गई।*


                                                                💥 *क्षेत्र में होली पर्व और सबे बारात शांतिपूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक आज थाना परिसर फिंगेश्वर  में आयोजित गई।*      
                                                

💥 *बैठक मे होली पर्व एवं मुस्लीम समुदाय के सबे बारात पर शांतिपूर्वक मानने लिया गया निर्णय*              


विवरण:- 
  जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान  जे.आर. ठाकर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना में शांती समिति की बैठक आहूत करने जिला गरियाबंद के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।  
  इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर में आज दिनांक 14/03/2022 को  थाना क्षेत्र में होली पर्व और सबे बारात शांतिपूर्वक मनाने थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक आज थाना फिंगेश्वर परिसर में आयोजित की गई।  SDM महोदय श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तहसीलदार श्री घनश्याम जंघेल, तथा नगर पंचायत CEMO श्री सतीश यादव, स.उ.नि. हुमन ध्रुव एवं नगर के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख, समाज सेवी, वरिष्ठ नागरिक, व्यपारी संघ, पत्रकार संघ शांति समिती की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से होलिका दहन, होली त्यौहार एवं रंगपंचमी के अवसर पर संदिग्ध व्यक्तियों/अपराधियों की धर  पकड़कर नाका बंदी करना एवं निरंतर पेट्रोलिंग गश्त कराये जाने होलिका दहन सार्वजनिक रोड एवं बिजली के तार एवं हरे भरे वृक्षों के नीचे नहीं करने। जबरन चंदा वसूली व किसी धर्म एवं व्यक्ति विशेष पर ऐसी कोई टिप्पणी ना करें, जिससे उसकी मान-सम्मान में ठेस पहुंचे। मोटर सायकल में तीन सवारी एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्यवाही। मुखौटा खरीदी बिक्री पर कार्यवाही। सार्वजनिक महत्वपूर्ण चौक चौराहों, मंदिर, मस्जिद गिरजाघर पर सुरक्षा व्यस्था। किसी व्यक्ति पर जबरिया रंग नही डालने। कोलाहाल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे के बाद नहीं करने। होलिका दहन रात्रि 11 बजे तक सम्पन्न कर लेने। होली जलाने के लिए हरे भरे पेड़ों को न काटा जाये, प्रयास हो कि गौकास्ट का उपयोग किया जाए। होलिका दहन के लिए अनावश्यक किसी के घर के दरवाजें खिड़की बांस बल्ली आदि की अवैध परिवहन न किया जाए। होटल एवं ढाबों पर मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थ की बिकी होती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करने तथा वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक होली का पर्व माने का निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार 18 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिद में जुम्मा दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक, शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक शबे बारात व रात्रि 9 बजे से 10 बजे कब्रिस्तान का कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायेंगे। इस दौरान भी क्षेत्रवासियो को सम्प्रदायिक सौहाद्र व भाईचारे के साथ मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनधियों एवं नगरवासियों ने नगर की गौरवमयी परम्परा को कायम रखते हुए शांतिपर्वूक होली पर्व एवं शबे बारात सम्पन्न कराने आश्वस्त किये।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर