अवैध जुआ सट्टा पर जिला पुलिस गरियाबंद सख्त जुआड़ियो पर फीर कसी नकेल,*



*💥अवैध जुआ सट्टा पर जिला पुलिस गरियाबंद सख्त जुआड़ियो पर फीर कसी नकेल,*

*💥‘‘ ताश के 52 परियो से जुआ खेलने वाले 04 आरोपी आये फिंगेश्वर पुलीस के गिरफ्त में’’*

*💥अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर की लगातार कार्यवाही।*

*💥940/₹ नगदी रकम व 52 पत्ति ताश के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार*


विवरण
:- 
  जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान  जे.आर. ठाकर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।  
  इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र में अवैध क्रियाकलापो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे एक और सफलता मिली हैं। थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक राजेश जगत को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्तीयो के द्वारा ग्राम लचकेरा गोठान के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से 52 पत्ति ताश से काट पत्ति नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर उक्त व्यक्तियो द्वारा  सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ति ताश के माध्यम से रूपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ति नामक जुआ खेलते पाये जाने पर आरोपी भुनेश्वर साहू पिता उत्तम साहू उम्र 28 वर्ष, राजेन्द्र साहू पिता तोरण साहू उम्र 30 वर्ष, कुंजराम निषाद पिता बैशाखू निषाद उम्र 30 वर्ष, प्रेमनाथ विश्वकर्मा पिता देवनाथ विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम लचकेरा, थाना फिंगेश्वर,  जिला गरियबांद (छ0ग0) के कब्जे से गवाहों के समक्ष  नगदी रकम 940/₹, 52 पत्ति ताश को जप्त कर छ0ग0 सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया।
      जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर  से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। गरियाबंद जिला के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलीस अधीक्षक महोदय द्वारा होली पर्व के अवसर पर जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति होली पर्व में नशा, जुआ या अन्य किसी प्रकार की अवैध क्रियाओ में सलिप्त ना रहे। आगामी होली पर्व शांति व सदभावनापूर्वक मनाये। क्षेत्र  में अवैध क्रियाकलापो में सलिप्त व्यक्तियों के ऊपर हो रही इस प्रकार की लगतार कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

       *उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, प्र० आर० रब्बान खान, आर० सूर्यकान्त कुर्रे, जलेश रात्रे, ओमप्रकाश महावीर, सैनिक किशोर साहू, राकेश साहू की सराहनीय भूमिका रही*

 *गिरफ्तार आरोपी:-*

 *आरोपी भुनेश्वर साहू पिता उत्तम साहू उम्र 28 वर्ष, राजेन्द्र साहू पिता तोरण साहू उम्र 30 वर्ष, कुंजराम निषाद पिता बैशाखू निषाद उम्र 30 वर्ष, प्रेमनाथ विश्वकर्मा पिता देवनाथ विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम लचकेरा, थाना फिंगेश्वर,  जिला गरियबांद (छ0ग0)*

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर