सरकारी क्वार्टर के बाहर असामाजिक तत्व के लोग गालियां दे रहे थे। तभी विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे।


महासमुंद
:- महासमुंद जिला के साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कबीब 9 बजे के आसपास उनके सरकारी क्वार्टर के बाहर असामाजिक तत्व के लोग गालियां दे रहे थे। तभी विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे। उनका बीचबचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील क्लब के सामने ही सरकारी क्वार्टर है। विकास की मां भी सरकारी कर्मचारी थी। रिटायरमेंट के बाद दोनों साथ में यहीं रहते थे। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे के आसपास कुछ लोग उनके घर के पास खड़े होकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। जिसे सुनकर विकास उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने विकास को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही विकास सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उठाकर निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद से पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि एएसआइ के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। शव का पीएम कराया जाएगा।
विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। फिर एएसआई बने थे। वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। हाल ही में उन्हें नारकोटिक्स सेल में भेजा गया था।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर