रश्मि तिवारी बनीं जिला कोषाध्यक्ष
रश्मि तिवारी बनीं जिला कोषाध्यक्ष
ब्राह्मण समाज को संपूर्ण राष्ट्र में एक रूपता प्रदान कर सशक्त रूप देने समाज की प्रतिभाओं को आगे आने के लिए मंच प्रदान करने,युवाओं तथा महिलाओं को व्यक्तिगत विकास हेतु वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज निरंतर सक्रिय है।
राष्ट्रीय कार्यकारणी की अनुशंसा पर श्रीमती रश्मि तिवारी (पति श्री राकेश तिवारी) को उनकी समाज में सक्रियता,कर्मठता और समाज हित के लिए समर्पित भावना को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा ने जिला कोषाध्यक्ष महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज गरियाबंद मनोनीत किया है और विश्वास व्यक्त किया है कि उनके दीर्घकालीन सामाजिक अनुभव व कर्मठता समाज को नई दिशा मिलेगी।
श्रीमती रश्मि तिवारी की इस नियुक्ति पर उनके परिजनो सहित समाज ने बथाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
