लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार लाने



लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार लाने 

गरियाबंद 22 अप्रैल 2022/ जिले में रबी फसल सिंचाई हेतु पंपो के अधिक उपयोग एवं ग्रीष्म ऋतु मंे लोड में बढ़ोत्तरी होने से ग्रामीण क्षेत्रों मंे लो-वोल्टेज की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उक्त स्थिति संभवतः अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक रहने की संभावना है। इसके उपरांत सिंचाई पंपों के कम उपयोग होने से वोल्टेज में सुधार आयेगा। उक्त जानकारी देते हुए सी.एस.पी.डी.सी.एल संभाग गरियाबंद के कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. साहू ने अवगत कराया है कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की लो-वोल्टेज की समस्याएं दूर करने आवश्यक पहल की गई है। जिसके अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र के छुरा अंचल में 33/11केव्ही, मुड़ागांव एवं मड़ेली उपकेन्द्रांे की विद्युत व्यवस्था 132/33 केव्ही महासमुन्द के निगर्मित 33 केव्ही फिंगेश्वर फीडर से संचालित है। जिसकी लम्बाई लगभग 50 से 55 किलोमीटर होने से फीडर के अंतिम छोर में पर्याप्त विद्युत सप्लाई हेतु 33/11 केव्ही मुडागांव उपकेन्द्र के कुछ भार को 33 केव्ही कोमा फीडर से वितरित किया गया है। इसी प्रकार जतमई (सांकरा) उपकेन्द्र में 15 मार्च 2022 को अतिरिक्त 3.15 एम व्हीए पॉवर ट्रॉसफॉर्मर की स्थापना कर 33/11 केव्ही मुड़ागांव उपकेन्द्र के कुछ भार को नये पॉवर ट्रॉसफॉर्मर से संचालित किया गया है। इससे मुडागांव व मड़ेली उपकेन्द्र क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों में वोल्टेज में सुधार आने के साथ ओवरलोडिंग की समस्या भी दूर हुई है। ज्ञात हो कि विगत दिवस एक दैनिक समाचार पत्र मंे पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराने संबंधी खबर को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर नम्रता गांधी ने सी.एस.पी.डी.सी.एल संभाग गरियाबंद के कार्यपालन यंत्री को जिले में वोल्टेज की समस्या के निदान हेतु आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये थे। कार्यपालन यंत्री श्री साहू ने बताया कि जिले में वोल्टेज समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत 132/33 केव्ही सढ़ौली से कोचवाय हेतु नई 33 केव्ही लाई विस्तार कार्य प्रगति पर है। जिले के देवभोग एवं इंदागांव क्षेत्र में विद्युत सप्लाई 132 केव्ही उप केन्द्र सढ़ौली से किया जा रहा है। सढ़ौली से देवभोग तक 127 किलोमीटर लम्बी लाईन सघन वन क्षेत्रों से होकर गुजरती है। जिसमें तकनीकी व्यवधान यथा जंफर कटना, वृक्षों के गीरने से तार का टूटना आदि कारणों से विद्युत सप्लाई प्रभावित होती है। उक्त समस्या के स्थाई निराकरण हेतु 132/33 केव्ही उपकेंद्र इंदागांव में प्रस्तावित है। यहां पर निर्माण कार्य तथा विद्युत लाईन हेतु टॉवर लगाने का कार्य प्रगति पर है। उक्त उपकेन्द्र के निर्माण पूर्ण होने पर देवभोग क्षेत्र में निर्बाध विद्युत सप्लाई होगी।

पटवारी चयन परीक्षा 24 अप्रैल को
जिले में 3570 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गरियाबंद 22 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत 24 अप्रैल 2022 रविवार को पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की गई है। उक्त परीक्षा लिए गरियाबंद जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 3570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति (इनमें से कोई एक) और व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा। प्रवेश पत्र इंटरनेट से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जावेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है। कोविड-19 महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के कोविड-19 के संबंध में प्रावधान का पालन करना आवश्यक है। परीक्षार्थी मास्क लगा कर ही परीक्षा हाल में उपस्थित होंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर को नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार राजिम श्री के.दीवान को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय 02 उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।  


बैंकिंग सुविधा प्रदान करने पूर्व में दिये आदेश निरस्त

गरियाबंद 22 अप्रैल 2022/ कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा आईसीआईसीआई बैंक कोपरा के शाखा प्रबंधक को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में बैंक शाखा संचालन व बैंकिंग सुविधा प्रदान किये जाने हेतु निर्धारित शर्तों के तहत अनुमति प्रदन की गई थी। शाखा प्रबंधक आईसीआईसीआई बैंक शाखा कोपरा के द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर भवन का आधिपत्य नहीं किये जाने के कारण पूर्व में दिये आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त हो गया है।

कमार जनजाति के विद्यार्थियों को मिला जाति प्रमाण पत्र


गरियाबंद 22 अप्रैल 2022/ जिले में विशेष पिछड़ी कमार/भुंजिया जनजाति वर्ग के समस्याओं के निराकरण हेतु विकासखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर नम्रता गांधी की मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा तत्परतापूर्वक निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक स्तर से जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरण भी किया जा रहा है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी छुरा श्रीमती शीतल बंसल से मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस छुरा विकासखंड के संकुल केन्द्र सिवनी अंतर्गत प्राथमिक शाला धरमपुर में अध्ययनरत कमार जनजाति के 10 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इनमें कु. मधु पिता श्री श्यामलाल कक्षा दुसरी, कु. कामनी पिता श्री गंगाराम कक्षा दुसरी, कु. गौरी पिता श्री मनीराम कक्षा दुसरी तथा कु. अनुराधा पिता श्री मनीराम कक्षा पहली, कु. कुंती पिता श्री पंचराम कक्षा पहली, दुर्गेश पिता श्री धनीराम कक्षा पहली, धर्मेन्द्र पिता श्री लालसिंह कक्षा पहली, धनंजय पिता श्री फुलेश्वर कक्षा पहली, राजाकिशन पिता श्री कलीराम कक्षा पहली और संगीत पिता श्री रैतुराम कक्षा पहली के नाम शामिल है। ज्ञात हो कि विशेष शिविर के दौरान विद्यार्थियों के अविभावकों ने अपने बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने आवदेन प्रस्तुत किये थे। इनके आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन के इस पहल का विद्यार्थियों के अविभावकों ने सराहना करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।


Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर