हत्या का प्रयास करने वाला 01 आरोपी चढ़ा फिंगेश्वर पुलिस के हत्थे



*"💥हत्या का प्रयास करने वाला 01 आरोपी चढ़ा फिंगेश्वर पुलिस के हत्थे  "*

*💥 बरात मे आये बारातियों को प्रार्थी के द्वारा गाली गलोच करने से मना करने की मामूली बात पर आरोपी द्वारा चाकू से आहत के सीने पर प्राण घातक हमला कर पहुंचाया गंभीर चोंट*

*💥  आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,*



विवरण:- 
          जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में मामलें की गंभीरता को देखते हुऐ  विशेष टीम गठित कर मामलें में त्वरित कार्यवाही कर जल्द से जल्द  खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के सम्बंध में आदेशित किया गया था।  

         इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर पुलिस की सक्रियता से थाना फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम बरभाटा में दिनांक 24/06/2022 के रात्रि मे आरंग से आये थे बराती नाचते कूदते विवाह घर की ओर जा रहे थे बारात घटना स्थल के पास पहुचे थे की आरोपी ने नाचते कूददते हुए मोहल्ले मे माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहा था जिसे प्रार्थी खेमन कुमार निषाद पिता कंशु राम निषाद उम्र 37 वर्ष साकिन बरभांठा ने आरोपी को गाली गलोच करने से मना किया तो आरोपी द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलोच कर मेरा क्या कर लोगो कहकर वाद विवाद करने लगा जिसे प्रार्थी के भतीजा दिनेश्वर निषाद ने बिच बचाव किया तो आरोपी द्वारा उसे आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर हत्या करने की नियत से हाथ मे रखे चाकू से दिनेश्वर निषाद के दाएं सीने में वार कर गंभीर चोंट पहुँचाकर छुपते छुपाते भाग रहा था जिसे फिंगेश्वर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले मे मौका गवाहों व आहत के परिजनों व आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी रमा उर्फ़ मिथलेश उर्फ़ रोमन वैष्णव पिता शीतल वैष्णव उम्र 23 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर छ.ग. के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू को जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया। मामलें में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
             

          उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुशील मलिक, स.उ.नी. द्वारिका देशलहरे,  प्र.आर. नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, आर. नंद कुमार ध्रुव, कृतेश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

 *गिरफ्तार आरोपी :-* 

*रमा उर्फ़ मिथलेश उर्फ़ रोमन वैष्णव पिता शीतल वैष्णव उम्र 23 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर छ.ग.,*

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर