फिंगेश्वर -: पी एण्ड टी कंप्यूटर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया दिनाँक 17 अगस्त से 20 अगस्त तक किया गया


फिंगेश्वर
-: पी एण्ड टी कंप्यूटर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया दिनाँक 17 अगस्त से 20 अगस्त तक किया गया l प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री यशवंत - संतोषी यादव ( पत्रकार एवं सांसद प्रतिनिधि छुरा ) के जगतगुरु श्री कृष्णचंद्र के छायाचित्र पर पूजा कर प्रारंभ किया l जिसमें कैरम, शतरंज, गायन,एवं डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन रहा l दितीय सत्र - 19 अगस्त शुक्रवार के अतिथि श्री शिव शंकर तिवारी जी वन परिझेत्र अधिकारी, फिंगेश्वर ने प्रारंभ किया जिसमें भौरा, गेड़ी दौड़, स्लो साइकिल रेस एवंं स्लो मोटरसाइकल रेस लोगों एवं विद्यार्थीयो ने आनंद लिया l

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिवस कंचा दौड़, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, गुल्ली डंडा, रंगोली, मेहंदी, साज सज्जा, मटकाफोड एवं दही लूट का शानदार आयोजन सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि मां. राजा निलेन्द्र बहादुर सिह जी, श्री बिसौहा हरित, कमलेश यदु, डोगर सिंह मरकाम, श्री रमेश पैकरा (आर. टी. आई प्राचार्य) , श्री मन्नू लाल यदु, श्री सुघ्घरमल आडे द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया l श्री बिसौहा हरित, कमलेश यदु, आडे जी, श्री यदु जी एवं राजा साहब ने अपने संबोधन मे सभी विद्यार्थियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उन्हें सभी गतिविधियों मे सदैव आगे रहने का मार्गदर्शन दिया l 

*प्रथम एवं दूतीय स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थी क्रमश:* 

कैरम प्रथम - विनय भट्ट, दूतीय - वंदना कश्यप, शतरंज प्रथम - विनय भट्ट एवं दूतीय दिव्यानी साहू, गुल्ली डंडा - गुलशन साहू प्रथम, दूतीय प्रदीप यादव, स्लो सायकल रेस प्रथम दिग्विजय साहू, दूतीय - विनय भट्ट, स्लो सायकल रेस (बालिका) प्रथम - मुस्कान साहू, दूतीय - आरती निषाद, स्लो मोटर साइकल रेस प्रथम - दिग्विजय साहू, भौरा प्रथम - विनय भट्ट, गेडी दौड़ प्रथम - खोमन सिन्हा, विनय भट्ट दूतीय एवं भागवत यादव तृतीय रहे l 

गेड़ी दौड़ बालिका- कौशिल्या सेन  प्रथम, लक्ष्मी निषाद दूतीय, मेहंदी - गीतांजलि सोनी प्रथम, दूतीय खिलेश्वरी, तृतीय - सुरभि देवांगन, रंगोली मे दीपा साहू प्रथम, दूतीय - पायल भारती, तृतीय - ममता साहू रही, साज सज्जा मे कौशिल्या सेन प्रथम, दूतीय - चोमेश्वरी साहू, तृतीय स्थान - पूजा सेन ने प्राप्त किया ll
 
*कार्यक्रम का संचालन श्री थानु राम निषाद शिक्षक ने किया, वही समस्त अतिथियो एवं विद्यार्थीयो का तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल संचालन का श्रेय शिक्षक स्टाफ श्रीमती पूनम यदु, चाँदनी शुक्ला, गायत्री यादव, उर्मिला खुटे, एवं पूजा तिवारी साथ संस्था के मार्गदर्शन श्री टिकेंद्र यदु का आभार प्रदर्शन संस्था के संचालक श्री तेजेश यदु के द्वारा किया गया l l*

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर