नवीन मेला स्थल के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

नवीन मेला स्थल के सम्बंध में बैठक सम्पन्न 



राजिम–आज दिनांक 25/08/2022 को माननीय मंत्री लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व , पर्यटन श्री  ताम्रध्वज साहू जी के निर्देशानुसार राजिम मेला पुन्नी मेला के स्थानीय सदस्यों की बैठक हुई ।  बैठक की प्रारंभ में प्रस्तावित नवीन मेला स्थल के बारे में जानकारी  अधिकारयों द्वारा बताया गया जिसमे मुख्य रूप से नवीन मेला स्थल को पुराने मेला स्थल को जोड़ने वाली सड़कों एवम प्रस्तावित नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई । माननीय विधायक राजिम श्री अमितेश शुक्ल जी ने श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो आने जाने के लिए , सुविधाएं उपलब्ध रहे नवीन मेला स्थल में एवम रोड का भू अर्जन को समय सीमा में करने के निर्देश दिए । माननीय विधायक अभनपुर  श्री धनेन्द्र साहू जी द्वारा  बैठक में नवीन मेला स्थल में नागरिक सुविधाओं जैसा बिजली पानी एवम आवागमन सुविधा पहले कराने के निर्देश दिए । बैठक में   माननीय विधायक राजिम एवम प्रथम पंचायत मंत्री श्री अमितेश शुक्ल जी , विधायक अभनपुर माननीय श्री धनेन्द्र साहु जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहु जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर  नगर पालिका अध्यक्ष नवापारा श्री धनराज मध्यानी  पूर्व सांसद महासमुंद श्री चंदूलाल साहु जी सांसद महासमुंद के प्रतिनिधि श्री रिकेश साहु  केंद्रीय  राजिम मेला समिति के सदस्य श्री जीत सिंग  श्री भावसिंग साहु श्री रतिराम साहु नवापारा  जी रमेश पहाड़िया  नवापारा  श्री लीलाराम साहु  नवापारा  श्री श्याम किशोर शर्मा  नवापारा श्री बैशाखू राम साहू श्री राम कुमार गोस्वामी श्री राघोबा महाडिक  महानदी आरती समिति के श्री अशोक श्रीवास्तव , श्री विकास तिवारी एवम कलेक्टर गरियाबंद श्री प्रभात मालिक पुलिस अधीक्षक श्री जे आर ठाकुर अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम श्री अविनाश भोई एवम कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी सिंचाई उपस्थित थे ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर