हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर महिला समूह की दीदीयां तैयार कर रही हैं तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर
महिला समूह की दीदीयां तैयार कर रही हैं तिरंगा

गरियाबंद
03 अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2022) को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है, जिससे पूरा जिला उत्साहित है। इसे लेकर गरियाबंद जिले में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। जिले में पहली बार स्व सहायता समूह की दीदीयां तिरंगा तैयार कर रही हैं। इनमें फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम श्यामनगर के जय मां अम्बे स्वसहायता समूह एवं छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सारागांव के सरस्वती महिला समूह की दीदीयां तिरंगे झण्डे सिलाई का कार्य कर रही हैं। विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगे झण्डे बनाने का ऑर्डर दिया जा रहा है। ये सभी दीदीयां भारतीय झण्डा संहिता के तहत 2002 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप झण्डा सिलाई का कार्य कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक झण्डे की कीमत 75 रूपये निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने 11 से 17 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और इस अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बनाने के लिए सभी प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। इसकी सफलता के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने कहा कि शासन के गाइड लाइन के अनुसार जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय सभी शासकीय आवासों, शासकीय कार्यालयों/स्कूलों में झण्डा फहराया जाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों में झण्डा फहराने हेतु अधिकारी प्रोत्साहित करें। झंडे के लिए आवश्यकता के मुताबिक विभाग जिला पंचायत को डिमांड प्रस्तुत करें। तिरंगा तैयार करने वाली महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहला अनुभव है कि हमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तैयार करने का अवसर मिला है। यह हमारे के लिए गर्व की बात है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर