महिला को घर मे अकेला पाकर स्त्री लज्जा भंग करने के इरादे से रात्रि मे घुसा था आरोपी"*
*"💥 महिला को घर मे अकेला पाकर स्त्री लज्जा भंग करने के इरादे से रात्रि मे घुसा था आरोपी"*
*💥 10 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,*
*💥 महिला की चरित्र को बदनाम करने की बुरी नियत से घर मे घुसने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,*
विवरण:-
जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में मामलें की गंभीरता को देखते हुऐ विशेष टीम गठित कर मामलें का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के सम्बंध में आदेशित किया गया था।
इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर की सक्रियता से व मामला महिला संबधित होने से मामले की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए आरोपी को 10 घंटे के अंदर पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, मामलें में आरोपी द्वारा दिनांक 30.09.2022 के रात्रि 08.00 बजे प्रार्थिया के घर मे घुसकर जबरदस्ती बेइज्जत करने के बुरी नियत से प्रार्थिया को तुम्हे पसंद करता हु तुम्हारे साथ गलत काम करूंगा कहकर हाथ बाह पकड़ रहा था जिसे प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन पर पटक देने पर महिला द्वारा आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत आवेदन पर से अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया, विवेचना दौरान मौका गवाहों से पूछताछ करने पर बताया गया की पीड़िता के पति नवरात्र पूजा हेतु घटना समय गांव के शीतला मंदिर मे गया हुआ था घर पर पीड़िता अकेली बैठक हाल मे बैठी हुई थी। पीड़िता के पति का घर से बाहर होने का फायदा उठाकर आरोपी ओमप्रकाश सिन्हा ने रात्रि करीबन 08:00 बजे पीड़िता को घर पर अकेल होने का फायदा उठाकर पीड़िता को बेईज्जत करने की नियत से घर मे घुसकर पीड़िता से छेड़छाड़ करना बताया है। आरोपी ओमप्रकाश सिन्हा पिता पठारी सिन्हा उम्र 47 वर्ष साकिन छुईहा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ.ग. के द्वारा अपराध कारित् करना स्वीकार करने व आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि. द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्र.आर. नेमीचंद पटेल, दिलिप सिन्हा आरक्षक नंद कुमार ध्रुवे, मनोज निषाद की सराहनीय भूमिका रही।
*गिरफ्तार आरोपी :-*
*1. ओमप्रकाश सिन्हा पिता पठारी सिन्हा उम्र 47 वर्ष साकिन छुईहा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ.ग.*
