55% से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है धान उपार्जन केन्द्रों में
प्राप्त जानकारियों के आधार पर फिंगेश्वर ब्लॉक के अधिकतम क्षेत्रों में 55% से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है धान की आवक में भी कमी नही है इस मामले में कुछ प्रबंधकों का कहना है डीओ नहीं कटने से धान का उठाव होने में कुछ केंद्रों में समस्या आ रही है उन्होंने इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है डीएमओ ने भी जल्दी समस्या हल करने की बात कही है कुछ खरीदी केंद्रोंं में60%70% की खरीदी होंोने की भी
जानकारी मिली है खास बात यह रही की प्रबधंक से बात करने पर पता चला की बारदाने की इस साल कमी नही हुआ है क्युकी देखा गया था की पिछले वर्ष कुछ खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी हुई थी
इस साल टोकन काटाने भी दिक्कत ऑन लाइन आवेदन हो जाने से कोई शिकायत भी नही प्राप्त हुआ है और जरूरी बात की इस साल समिति अध्यक्ष भी शासन से मनोनित किए जनप्रतिनिधि के रूप में वे किसान की समस्या को धान उपार्जन केन्द्रों में बैठ कर हल करने की कोशिश कर रहे हैं अभी तक कही से भी किसानों की शिकायत सामने भी नहीं
आई है।


