रोजगार मेला 28 जुलाई को फिंगेश्वर में

रोजगार मेला 28 जुलाई को फिंगेश्वर में  
557 रिक्त पदों पर की जायेगी भर्ती
गरियाबंद 26 जुलाई 2023/ जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के तत्वाधान मे शासकीय आईटीआई फिंगेश्वर में 28 जुलाई को जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले मे 09 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 557 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हितग्राही जिनकी योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर है, उन्हें शैक्षणिक/तकनीकी योग्यतानुसार चयन किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 28 जुलाई को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर