अवैध खनन पर अमितेश शुक्ल ने दिए कार्यवाही


श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम ने जिले में चल रहे रेत के अवैध खनन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण पैरी नदी में लगातार भूमि कटाव हो रहा है, जिसके कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है तथा किसानों को भी रबी एवं खरीफ फसल में भारी नुकसाल उठाना पड़ रहा है। स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल जी ने राजिम क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए पैरी परियोजना के तहत नहरों का जाल बिछाया है, लेकिन रेत माफियाओं द्वारा रेत के अवैध खनन करने के कारण नदी में लगातार भू-क्षरण और भूमि का कटाव होते जा रहा है, जिससे किसानों के भूमि नदी के रेत से पटते जा रहे हैं। श्री अमितेश शुक्ल जी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस सरकार एवं हमारे भूपेश भाई की बड़ी बदनामी हो रही है और शासन-प्रशासन को इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर