विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।
विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने खेलों का प्रदर्शन किया ।।फिंगेश्वर ।।हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष ए युवराज सिन्हा व अध्यक्ष बी राजऋषि टंडन के नेतृत्व फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हाईस्कूल मैदान पर विलुप्त होती खेलों को पुनः पूर्ण जीवित करने व उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अमितेश शुक्ल राजिम विधानसभा विधायक एवं प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों के साथ हुआ ।।अतिथि उद्बोधन से बोलते हुए शुक्ल जी ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रहे 16 प्रकार के खेलों को पूर्ण जीवित करना मुख्य उद्देश्य है गिल्ली डंडा ,भंवरा बाटी, गेड़ी बिल्लस ,खो खो ,आदि प्रमुख खेल शामिल हैं इस अवसर पर आपने जो उत्साह पूर्वक भाग लेकर खेलने के लिए पहुंचे सभी खिलाड़ियों को जो प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंचे सभी खेल प्रेमियों को आयोजन समिति राजीव युवा मितान क्लब को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा।। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसौहा हरित,पार्षद कमलेश यादव ने भी सभा को संबोधित किया ।।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर श्रीवास्तव रामकृष्ण तिवारी अध्यक्ष फणीकेश्वर नाथ महाविद्यालय ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद अनिल चंद्राकर ,जितेंद्र सिंह ठाकुर एल्डरमैन ,दीपक श्रीवास पार्षद , डोंगर सिंह मरकाम एल्डरमैन ,करीम खान पूर्व पार्षद ,राजेंद्र सूर्यवंशी, पार्षद ठाकुर राम साहू , तेजेश यादव ,अतुल श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह ठाकुर, नत्थू कश्यप , शरद चतुर्वेदी ,उपाध्यक्ष रुकमणी मांडले ,चंद्रमणि चंद्राकर भीखम साहू , दद्दू श्रीवास, टिकेश साहू राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष युवराज सिन्हा व राज ऋषि टंडन, ईश्वर निषाद, मनोज सोनवानी ,राम नारायण यादव, विनोद सिंह ठाकुर , चैंपेश्वर साहू ,राधा ध्रुव, प्रीति ध्रुव ,पुष्पा सावरा ,श्रृंखला चंद्राकर ,धनेश्वरी तारक, अनुसूईया यादव ,के अलावा नगर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों में दर्शक देखने के लिए पहुंचे हुए थे सभी को हरियाली तूहर द्वार के तहत अनेक प्रजातियों के पौधे का निशुल्क वितरण वनविभाग के द्वारा किया गया ।।आभार राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष युवराज सिन्हा एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानु राम निषाद ने किया
