धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 08 दिसंबर को नवांगाव मंदिर हसौद में आयोजित!*



*धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 08 दिसंबर को नवांगाव मंदिर हसौद में आयोजित!* 


*प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रदेश भर के युवक-युवतीयों को एक ही स्थान पर एकत्र करके आपस में सुगमता से परिचय कराने के लिए मंदिर हसौद के ग्राम नवागांव क्रिकेट स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 08 दिसंबर को आहूत किया गया है।*

     *छत्तीसगढ़ महासभा धीवर समाज महासभा के प्रदेश सह सचिव खेलन तारक ने कहा कि योग्य वर-वधु की तलाश में परिजनों का बहुत साधन एवं कीमती समय बर्बाद हो जाता है। सामूहिक आयोजन होने से समाज की बहुत अधिक बचत होती है।आयोजन के समय परिजनों को एक दूसरे से मिलने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होता है, जिससे सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने समस्त परिजनों से अनुरोध किया कि अपने विवाह योग्य बेटा-बेटी को परिचय हेतु लाये।*

*राजिम परगना के अध्यक्ष रामु राम तारक ने समस्त परगना पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने राजिम परगना के अधिक से अधिक संख्या में योग्य बेटा-बेटीयों को परिचय सम्मेलन में जाने प्रेरित करें एवं स्वयं भी अपने परगना के सभी प्रकोष्ठ के  पदाधिकारीयों सहित उपस्थित होवें।*

      *राजिम परगना के कोषाध्यक्ष झाड़ू राम तारक एवं परगना सचिव तुका राम तारक ने कहा कि राजिम परगना के विवाह योग्य युवक युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में परिचय परिचय कराने हेतु बस की व्यवस्था की गई है । बस 08 दिसंबर को प्रातः 10.00 बजे धीवर समाज धर्मशाला आमापारा  राजिम से नवागांव के लिए निकलेगा । बस में सीट सुरक्षित कराने हेतु अपने वार्ड के पंचों/पदाधिकारियों से संपर्क करें ।*

*सचिव*
*धीवर समाज राजिम परगना*

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर