कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज पर हो रही लगातार कार्यवाही खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन जप्त

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज पर हो रही लगातार कार्यवाही
खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन जप्त


गरियाबंद 23 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डार एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 19 एवं 20 दिसम्बर 2024 को खनिज अमला द्वारा फिंगेश्वर सूखानदी) क्षेत्र से खनिज रेत की अवैध परिवहन करते हुए 03 हाईवा सीजी 07 एलएल 1579 एवं हाईवा सीजी 07 सीएल 1578 मालिक श्री सादाब अहमद निवासी कोहका थाना व जिला दुर्ग तथा सीजी 04 एनएच 8332 मालिक श्री बंसत निषाद निवासी पारागांव आरंग को जप्तकर पुलिस थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार चौबेबांधा (पैरीनदी) से रेत के अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा सीजी 04 पीपी 2650 मालिक श्री क्रांतिकुमार ताम्रकार निवासी गंडई, सीजी 04 पीएक्स 8515 मालिक श्री देवेन्द्र साहु निवासी नंदिनी खुंदिनी को जप्तकर राजिम पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज एवं वन अमला द्वारा संयुक्त रूप से अवैध परिवहन करते चूनापत्थर के 04 कमल विहार रायपुर, सीजी 04 हाईवा सीजी 04 जेड डी 8873 मालिक नरेश साहु निवासी टेमरी एनवी 5964 मालिक श्री अनुज गुप्ता निवासी संतोषी नगर रायपुर, सीजी 04 एलयू 0307 मालिक विकास गोदवानी नि तेलीबांधा रायपुर सीजी 04 एनके 5112 मालिक शंकर साजिदा निवासी रायपुर को जप्तकर पुलिस थाना गरियाबंद अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह खनिज रेत का पाथरमोंहदा (पैरीनदी) से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक सीजी 23 के 2045 मालिक मोहम्मद रिजवान निवासी गरियाबंद को जप्त कर पुलिस थाना गरियाबंद अभिरक्षा में रखा गया है। सभी वाहनों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में सहा. खनि अधिकारी श्री एफ. एल. नागेश नगर सैनिक श्री राजेश भारद्वाज एवं लाकेश साहु, वाहन चालक नंद कुमार साहु, वाय. के. देवांगन शामिल रहे।
फोटो - वाहन जप्त
--00--
समाचार

अवैध शराब पर करें कड़ी कार्यवाही - कलेक्टर श्री अग्रवाल
लोगों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन सड़क - पुलियों को तेजी से करें पूर्ण
स्कूली बच्चो के जाति प्रमाण पत्र निर्माण में लाए तेजी
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद 23 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री आदि की शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध शराब बिक्री की शिकायत प्राप्त होनेखनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में सहा. खनि अधिकारी श्री एफ. एल. नागेश नगर सैनिक श्री राजेश भारद्वाज एवं लाकेश साहु, वाहन चालक नंद कुमार साहु, वाय. के. देवांगन शामिल रहे।
फोटो - वाहन जप्त

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर