सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होंगी विविध गतिविधियां विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को जनहितकारी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी 20 दिसम्बर तक होगा गतिविधियों का आयोजन


एनएसएस)। जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवरों पर ’’एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत वृक्षारोपण, सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान की दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकासखण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली, सुशासन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन केम्प (रेड क्रॉस के सहयोग से), मितानीन सम्मलेन, प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान कार्यक्रम,  आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रत्येक हॉस्टल में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज, जनजातीय वीरों पर आधारित कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान, आंगनबाड़ी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान, उन्नत कृषकों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी,  समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों, प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान, नगर सेना के जवानों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन, श्रमिकों का सम्मान। नगरीय निकाय द्वारा सफाई वाहनों से जिंगल्स का प्रसारण, सफाई पखवाड़ा का आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मलेन, सम्मान मनोरंजन, खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन। वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समितियों का सम्मेलन, वृक्षारोपण। पशुपालन विभाग द्वारा गौ-पूजन कार्यक्रम। आईटीआई एवं लाईवलीहुड कॉलेज में सुशासन पर कार्यक्रमों का आयोजन। जेल विभाग द्वारा सफाई अभियान हेतु श्रमदान, संगोष्ठी। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शित करने वाले होल्डिंग्स, बैनर आदि का प्रदर्शन, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सेल्फी जोन तैयार किया जायेगा।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर