वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्डो का ई केवायसी कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को गरियाबंद तहसील के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में होगा ई केवायसी कैम्प

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्डो का ई केवायसी कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को
गरियाबंद तहसील के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में होगा ई केवायसी कैम्प


गरियाबंद 19 दिसम्बर 2024/ वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्ड के मुखिया एवं समस्त सदस्यों का अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद ने बताया कि इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 को तहसील गरियाबंद के समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ईकेवायसी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिन सदस्यों का ईकेवायसी नहीं हुआ है, वे 27 दिसम्बर 2024 को अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ई केवायसी अनिवार्य रूप से करवाए।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर